अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकेंड प्री वेडिंग सेरेमनी का आज आखिरी दिन है। शनिवार को तकरीबन 800 मेहमान इटली की पोर्ट सिटी पोर्टोफिनो पहुंचेंगे। यहां शाम 5 बजे से लेकर रात 10:30 बजे तक (भारतीय समयानुसार- रात 8:30 बजे से देर रात 2 बजे तक) LA DOLCE VITA नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। LA DOLCE VITA एक इटैलियन शब्द है जिसका हिंदी में मतलब होता है ‘प्यारी जिंदगी’। शाम 5 बजे के बाद शहर में घूम सकेंगे सिर्फ अंबानी के मेहमान
पोर्टोफिनो में आज शाम 5 बजे के बाद से पूरे शहर में सिर्फ अंबानी परिवार के मेहमानों को ही घूमने की इजाजत दी गई है। सिटी सेंटर पियजेटा के सभी 24 रेस्टोरेंट्स और गिफ्ट्स शॉप सिर्फ अंबानी के मेहमानों के लिए ही खुले रहेंगे। मेहमानों के लिए जारी किए गए स्पेशल हैंड बैंड
पोर्टोफिनो शहर के मेयर मातियो विकाचावा ने बताया कि मेहमानों को लिए स्पेशल हैंड बैंड जारी किए जाएंगे। इससे ही उन्हें शहर में एंट्री मिलेगी। जबकि शॉप और रेस्टोरेंट ओनर्स के लिए अलग से बैंड जारी किए गए हैं। इस इवेंट के बाद सभी गेस्ट्स फ्लाइट्स के जरिए अपने-अपने डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो जाएंगे। इतालवी सिंगर आंद्रेया बोसिलेई करेंगे परफॉर्म
पोर्टोफिनो में शनिवार को मशहूर इतालवी सिंगर आंद्रेया बोसिलेई और वॉयलनिस्ट एनस्तासिया पेतिशैक भी परफाॅर्म करेंगे। लोकल लोगों को इस इवेट में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि, बड़े-बड़े स्पीकर लगाए जाएंगे जिससे स्थानीय लोग प्रस्तुतियां सुन पाएं। क्यों खास है पोर्टोफिनो
अनंत-राधिका की इस सेकेंड प्री-वेडिंग का समापन पोर्टोफिनो में होने वाली इस ग्रैंड डिनर पार्टी के साथ होगा। यह शहर खास इसलिए है क्योंकि यह इटली का सबसे अमीर शहर माना जाता है। यहां प्रति व्यक्ति औसत आय लगभग 82 लाख रुपए है। रंगीन पेंट की इमारतों वाला यह पोर्टोफिनो शहर मशहूर अमीर लोगों में चर्चित है। यहां का पोर्ट भी खास है। शुक्रवार को कांस पहुंचे मेहमान, लंच करती दिखीं सारा
शुक्रवार को क्रूज फ्रांस के शहर कांस पहुंचा तो अंबानी के सभी मेहमानों ने कांस शहर का टूर भी किया। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इनमें एक्ट्रेस सारा अली खान दोस्तों के साथ लंच करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी ने भी क्रूज से कुछ तस्वीरें शेयर की है। वहीं रणवीर सिंह का भी क्रूज से एक फोटो सामने आया है। वहीं शुक्रवार को लग्जरी क्रूज सेलिब्रिटी एसेंट पर हुई लेट नाइट पार्टी में मशहूर पॉप सिंगर केटी पैरी ने परफॉर्म किया। क्रूज पर देर रात मैस्क्युरेट (मुखौटा) बॉल डांस भी हुआ। इसके अलावा इंडियन सिंगर गुरु रंधावा ने भी परफॉर्म किया। इस खबर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में परफॉर्म करेंगी कैटी पेरी:आज कांस पहुंचेगा क्रूज, 5 घंटे की पार्टी के लिए अंबानी परिवार ने बुक किया 424 करोड़ का विला अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी 29 मई से शुरू हो चुकी है। 1 जून तक चलने वाली ये सेरेमनी सेलिब्रिटी एसेंट क्रूज पर हो रही है, जो 29 मई को इटली के पालेर्मो से रवाना हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें… अनंत-राधिका की शादी 12 जुलाई को मुंबई में:जियो वर्ल्ड सेंटर में 3 दिन चलेंगी रस्में; 14 जुलाई को रिसेप्शन​​​​​​​ ​​​​​​​मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी। शादी के सभी फंक्शन मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में होंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें…