कंगना का आरोप- CISF महिला जवान ने थप्पड़ मारा:चंडीगढ़ एयरपोर्ट की घटना, भाजपा की बैठक में शामिल होने दिल्ली

schedule
2024-06-06 | 14:10h
update
2024-06-06 | 14:10h
person
newspapertime.in
domain
newspapertime.in

हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने वालीं कंगना रनोट ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तैनात CISF की महिला जवान पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। कंगना रनोट ने मामले की शिकायत कर महिला जवान को नौकरी से हटानेऔर उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कंगना को थप्पड़ मारने वाली जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है। कंगना रनोट चुनाव जीतने के बाद भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए विस्तार एयरलाइन्स की फ्लाइट UK707 से दिल्ली के लिए निकल रही थीं, तभी सिक्योरिटी चेक के दौरान उनकी महिला जवान से कहासुनी हो गई थी। दिल्ली के लिए रवाना हुईं कंगना ये घटना गुरुवार दोपहर साढे 3 बजे की है। कंगना रनोट एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक से निकल रही थीं, जब महिला जवान ने उन पर हाथ उठाया है। कंगना रनोट ने इस मामले शिकायत भी दर्ज करवाई है। कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF की जवान उनके किसान आंदोलन में दिए गए बयान से आहत थी। फिलहाल एयरपोर्ट पर मौजूद सिक्योरिटी ने कुलविंदर को कमांडेंट कमरे में बैठाकर रखा है। वहीं कंगना दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। मां को गले लगाकर घर से निकली थीं कंगना कंगना रनोट आज यानी गुरुवार की सुबह ही अपनी मां का आशीर्वाद लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं। निकलने से पहले कंगना ने तीन फोटो शेयर की थीं। कंगना रनोट इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव में उतरी थीं। एक्ट्रेस के सामने कांग्रेस पार्टी के नेता विक्रमादित्य सिंह थे। कंगना ने उन्हें 74,755 वोटों से हराया है। खबर लगातार अपडेट हो रही है..

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
newspapertime.in
Privacy & Terms of Use:
newspapertime.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
10.08.2024 - 03:39:32
Privacy-Data & cookie usage: