सलमान खान आज यानी शनिवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। उनकी सुरक्षा के लिए उनके साथ टाइट सिक्योरिटी भी मौजूद थी। सलमान इस दौरान रिप्ड जीन्स, डेनिम शर्ट और हैट पहने दिखाई दिए। उनके साथ बॉडीगार्ड शेरा भी मौजूद थे। बता दें, हाल ही में सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। इसके चलते उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। कार्तिक आर्यन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। कार्तिक फिल्म प्रोड्यूसर कबीर खान के साथ ‘चंदू चैंपियन’ के ट्रेलर लॉन्च के लिए ग्वालियर रवाना हुए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर ग्वालियर के लिए जाते हुए देखा गया। ट्रेलर लॉन्च के लिए एक खास इवेंट होस्ट किया गया है। ये इवेंट ग्वालियर शहर के रूप सिंह स्टेडियम में होने वाला है। कार्तिक के लुक की बात करें तो वे कैजुअल लुक में ग्रे टीशर्ट और ब्लैक पैंट पहने नजर आए। उन्होंने पैपराजी को पोज देने से इनकार कर दिया। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा- मेरे घर में कुछ चल रहा है तो प्लीज! जब कार्तिक ग्वालियर एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो उनका भव्य स्वागत किया। कार्तिक के चाहने वालों की भीड़ उनके स्वागत के लिए इकठ्ठा थी। बता दें, फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ 14 जून 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणवीर सिंह भी आज मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। रणवीर हमेशा की तरह एनर्जेटिक दिखाई दिए। वो ब्लू ट्रैक सूट के साथ व्हाइट हैट पहने देखे गए। रणवीर ने मैचिंग शूज और चश्मा पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया। श्रद्धा कपूर अंधेरी ईस्ट में स्पॉट हुईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा का नाम फिल्म राइटर राहुल मोदी संग जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अभी तक इनकी तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। इस बीच दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों का बैकग्राउंड एक जैसा है। इससे पहले श्रद्धा ने R नाम का लॉकेट पहना था, जिसके बाद इन अफवाहों को और भी हवा मिल गई थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा को अमर कौशिक की कॉमेडी हॉरर मूवी ‘स्त्री 2’ में देखा जाएगा, जिसमें पंकज त्रिपाठी और राजकुमार राव हैं। ये साल 2018 में आई ‘स्त्री’ फिल्म का सीक्वल है।