कियारा आडवाणी ने इस साल अपना कांस डेब्यू किया है। पहली बार कियारा कांस इवेंट में शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर कियारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कियारा ने वॉक करने के बाद मीडिया से बातचीत की। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि बातचीत के दौरान उन्होंने फेक एक्सेंट का सहारा लिया। पिंक आउटफिट में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन लोगों का कहना है कि उनके एक्सेंट ने यूजर्स को दुखी कर दिया। अब अपने एक्सेंट को लेकर वो सेशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें नार्मल इंग्लिश या हिंदी भाषा में बात करनी चाहिए थी। एक और यूजर ने लिखा कि इन्होंने अपनी आइब्रो में क्या करवाया है, उनके चेहरे पर सूट नहीं हो रहा है। यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने कियारा की तुलना आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण से कर डाली। जहां एक तरफ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। वहीं दूसरी तरफ कई लोग कियारा के सपोर्ट में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इंग्लिश में कोई कमी दिखाई नहीं दे रही है। बता दें, फ्रांस में चल रहे कांस फिल्म फेस्टिवल के मौके पर शनिवार को रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और वैनिटी फेयर यूरोप के डिनर में सम्मानित होने वाली 6 औरतों में से एक कियारा भी थीं। कियारा ने मीडिया से बातचीत में कहा.. मीडिया से बात करते हुए कियारा ने अपनी एक्साइटमेंट शेयर की। उन्होंने शुरुआत की और कहा- यह बहुत अच्छा है। अब मेरे करियर को एक दशक होने जा रहा है, इसलिए यह एक बहुत ही खास पल है। मैं पहली बार यहां कांस में आकर और सिनेमा में महिलाओं के लिए रेड सी फाउंडेशन से सम्मानित किए जाने पर बहुत आभारी हूं। कियारा का रेड कार्पेट लुक ‘डॉन 3’ में नजर आएंगी कियारा आडवाणी ‘डॉन’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह डॉन का किरदार निभाते नजर आएंगे। वहीं अब मेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा की जगह कियारा आडवाणी को फिल्म में रणवीर के अपोजिट कास्ट करने का डिसिजन अनाउंस कर दिया है। इस फिल्म के डायरेक्टर फरहान अख्तर होंगे।