बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल से सांसद चुनी गईं कंगना रनोट को CISF की महिला कर्मचारी में थप्पड़ जड़ दिया। ये घटना उस समय हुई जब कंगना चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली जा रही थीं। जिसके बाद महिला कर्मचारी को हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि किसानों पर कंगना के दिए बयान को लेकर महिला कर्मचारी नाराज थी। ऐसे में अब सब यही जानना चाह रहे हैं कि ये महिला कर्मचारी कौन है। महिला कर्मचारी का नाम कुलविंदर कौर है, जो कि पंजाब के कपूरथला की रहने वाली है। कुलविंदर कौर की शादी लगभग 6 वर्ष पहले जम्मू में हुई थी। उसका पति भी CISF में है। कुलविंदर के 2 बच्चे हैं। 6 से 7 साल की बेटी और बेटा 5 से 6 साल का है। ढाई साल से वह चंडीगढ़ में तैनात थी। भाई बोला- हमारी कुलविंदर से बात नहीं हुई
महिला कर्मचारी के भाई शेर सिंह ने कहा कि घटना के बारे में न्यूज से ही पता चला। हमारी उससे बता नहीं हुई है। जब तक हमारी उससे बात नहीं हो जाती तब तक हम कुछ नहीं कह सकते हैं। शेर ने कहा कि किसान आंदोलन को समर्थन देना कोई गलत बात नहीं है। किसान देश के लिए लड़ रहे हैं। मैं खुद किसान मजदूर संघर्ष कमेटी से जुड़ा हुआ हूं। कुलविंदर मेरे से छोटी है। 16 साल से सर्विस कर रही है। वह पहले केरल, चेन्नई और अमृतसर में तैनात रह चुकी है। कभी वो गुस्से में नहीं दिखी। बहन ने सही किया, परिवार उसके साथ
बाद में शेर सिंह ने कहा कि अब हमें पता चला, सिक्योरिटी को लेकर यह घटना घटी है। कुलविंदर की स्कैनर पर ड्यूटी थी, जहां बैग, पर्स, मोबाइल चेक होते हैं। यहां कंगना ने बोला कि वह MP हैं। कुलविंदर का जवाब था, हम जानते हैं। इसे लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई है। हमें पता है, कंगना बहुत उल्टे-सीधे जवाब देती रही हैं। हमारी मां-बहनों को टके और दिहाड़ी पर आने वाली बोलती रही हैं। जबकि, हम सारे देश की लड़ाई लड़ रहे हैं। जो घटना हुई, उसमें तल्खी होना स्वाभाविक है। जो बयान कंगना देती रही हैं, ऐसी तल्खी में जो उनकी बहन ने किया, परिवार उसके साथ है। अब पढ़िए कुलविंदर ने थप्पड़ मारने के बाद क्या कहा…
थप्पड़ मारने के बाद महिला कर्मचारी ने कहा कि कंगना रनोट का किसानों को लेकर एक बयान पिछले दिनों आया था। उसने कहा था कि 100-100 रुपए के लिए महिलाएं प्रदर्शन में बैठ रही हैं और इस बयान के बाद उसकी भावनाएं आहत हुई हैं। उसने कहा कि मेरी मां भी उस प्रदर्शन में शामिल थी। कंगना बोली- मुझे हिट गया, गालियां दी
घटना के बाद कंगना रनोट ने वीडियो जारी कर कहा- ”चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ, वह सिक्योरिटी चेक के साथ में हुआ। वहां पर मैं जैसे ही सिक्योरिटी चेक करके निकली, दूसरे केबिन में जो महिला थी, सीआईएसएफ की कर्मचारी था। उसने साइड से आकर मेरे फेस पर हिट गया और गालियां देने लगी। जब मैंने पूछा कि ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि मैं फार्मर प्रोटेस्ट को सपोर्ट करती हूं। मैं सेफ हूं लेकिन मेरी चिंता यह है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, उसे हम कैसे हैंडल करेंगे।” ये खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनोट को थप्पड़ मारा,VIDEO:CISF की लेडी कॉन्स्टेबल सस्पेंड बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर महिला CISF जवान ने थप्पड़ मार दिया। कंगना हाल ही में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से BJP की टिकट पर सांसद चुनी गई हैं। जिसके बाद वह दिल्ली जा रही थी। (पढ़ें पूरी खबर) क्या है वह मामला, जिसके चलते कंगना को थप्पड़ मारा:महिला किसान को बिलकिस बानो समझा, 100 रुपए में धरने पर बैठने वाली कहा लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना रनोट एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। बीते कल यानी गुरुवार को कंगना को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF की महिला जवान ने थप्पड़ मार दिया। महिला कर्मचारी ने थप्पड़ मारने का कारण भी बताया। उसने बताया कि कंगना ने महिला किसानों को 100-100 रुपए लेकर धरने पर बैठने वाली कहा था। (पढ़ें पूरी खबर)