भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद भाजपा बहुमत हासिल नहीं कर पाई। हालांकि, BJP की अगुआई वाला NDA बहुमत का आंकड़ा पार करने में सफल रहा। दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन ने उम्मीद और खासकर एग्जिट पोल से बेहतर परफॉर्म किया। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नतीजों को न सिर्फ देश के लोग बल्कि पूरी दुनिया टकटकी लगाकर देख रही थी। अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स से लेकर ब्रिटेन के BBC ने चुनाव में जीत के बावजूद इन इलेक्शन्स को PM मोदी और भाजपा की नीतियों के लिए चुनौतीपूर्ण बताया है। पढ़िए किसने क्या लिखा… भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। हालांकि, इन चुनावों में उम्मीद से ज्यादा कड़ी टक्कर देखने को मिली। इसकी वजह से PM मोदी को अब सरकार बनाने के लिए अपने गठबंधन के दूसरे दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा। ये वे दल हैं जो PM मोदी का हिंदू राष्ट्रवाद के एजेंडा को नहीं मानते हैं।” वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा…
अमेरिकी मीडिया वॉशिंगटन पोस्ट ने लिखा कि भारत के चुनाव के नतीजों के मुताबिक, वोटर्स ने उम्मीद के परे PM मोदी की लीडरशिप को नकार दिया है। उनकी हिंदू राष्ट्रवादी पार्टी को संसद में बहुमत नहीं मिल पाया। चुनाव से पहले मोदी प्रशासन ने विपक्ष के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया, उनके नेताओं को भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में डाला। वहीं मोदी के सहयोगियों के कंट्रोल वाले मीडिया ने भी पूरे कैंपेन के दौरान भाजपा की जमकर प्रशंसा की। ये सब बाते इस बात की चेतावनी हैं कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में सही मायने में प्रतिस्पर्धा वाले चुनाव गायब हो रहे हैं।