मंगलवार को 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हुई। ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या के साथ कांस के लिए रवाना हुईं। बीती रात ऐश्वर्या को बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। ऐश्वर्या के हाथ में प्लास्टर देख सोशल मीडिया पर उनके फैंस दुख जाहिर कर रहे हैं। उनके दांए हाथ में आर्म स्लिंग बंधी हुई थी। चोटिल होने के बावजूद भी वो कांस में शामिल होने गईं। ऐश्वर्या के लुक की बात करें तो वो ओवरसाइज्ड कोट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आईं। वहीं बेटी आराध्या ब्लैक जॉगर और व्हाइट स्वेटशर्ट पहने दिखीं। पैपराजी को पोज देने के बाद एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए आराध्या ने पैपराजी को बाय कहा। उनके स्वीट जेस्चर को देखते हुए सोशल मीडिया पर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। बता दें, ऐश्वर्या के फैंस आराध्या की हेयरस्टाइल बदलने से काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन एक यूजर ने ऐश्वर्या के हाथ में चोट लगने का कारण पूछा और उनके जल्दी ठीक हो जाने की उम्मीद की। वहीं एक और यूजर ने कहा कि आराध्या की बैंग्स हेयरस्टाइल बदलने से वो बहुत क्यूट लग रही हैं। एक दूसरे यूजर का कहना है कि आराध्या कितनी भोली-भाली हैं। ऐश्वर्या उनकी परवरिश बहुत अच्छी तरह से कर रही हैं। कुछ लोगों ने आराध्या के एक्टिंग की भी तारीफ की। दरअसल, उन्होंने अपने स्कूल में एक एक्ट किया था, जिसके बाद उनकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। ऐश्वर्या और आराध्या के अलावा कियारा आडवाणी भी आज सुबह कांस के लिए रवाना हुईं। बता दें, इस बार कियारा अपना कांस डेब्यू करने वाली हैं। ब्रेज कलर का लॉन्ग जैकेट, मैचिंग स्वेटटॉप और पैंट में कियारा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इसे व्हाइट कलर के टॉप के साथ पेयर किया था। एयरपोर्ट के अंदर जाने से पहले एंट्री गेट पर एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने पोज दिया। कियारा के अलावा शोभिता धुलिपाला भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गईं। शोभिता भी कांस में शामिल होने के लिए फ्रांस के लिए रवाना हुईं। 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल 14 मई से 25 मई तक चलेगा। कांस में वॉक करने वाले सेलेब्स फिल्मों के प्रमोशन के साथ नए डिजाइनर्स के आउटफिट्स भी शोकेस करते हैं। इसके साथ ही फ्रांस को भी अपनी संस्कृति को पेश करने का मौका मिलता है। ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2002 से अब तक तकरीबन हर साल कांस में शामिल होती आई हैं। इस बार भी कांस में ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी और शोभिता धुलिपाला जैसे सेलेब्स रेड कारपेट पर वॉक करेंगे। अब तक इंडिया से ऐश्वर्या, दीपिका के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और सारा अली खान समेत कई सेलेब्स ने कांस के रेड कारपेट पर वॉक की है। इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें कांस की स्थापना करने का मकसद अलग-अलग तरह की फिल्मों और सिनेमेटोग्राफी को बढ़ावा देना था। पूरी खबर पढ़ें