टीवी की कई एक्ट्रेस पति से तलाक लेने के बाद, अपने बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं कि वे केवल एक अच्छी एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि एक अच्छी मां भी हैं। वे अपने करियर के साथ-साथ, सिंगल पैरेंटिंग पर भी पूरा ध्यान देती हैं। अपने बच्चों की परवरिश में कोई कमी नहीं आने देतीं। चलिए मदर्स डे के पर जानते हैं, उन टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में, जो सिंगल मदर बन सभी महिलाओं के लिए मिसाल बन चुकी हैं.. जूही परमार
एक्ट्रेस जूही ने टीवी एक्टर सचिन श्रॉफ से साल 2009 में शादी की थी। शादी के चार साल बाद, उनकी बेटी समायरा का जन्म हुआ। हालांकि आपसी मतभेद की वजह से साल 2019 में सचिन और जूही का डाइवोर्स हो गया। एक्ट्रेस जूही परमार सिंगल पैरेंट बनकर अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं। सिंगल पेरेंटिंग को लेकर जूही शेयर करती हैं, ‘मदरहुड चुनौतीपूर्ण है और वो भी तब जब ये जर्नी अकेली हो। लेकिन मुझे पता है कि जब मैं और मेरी बेटी एक साथ होते हैं, तो हम पूरी दुनिया जीत सकते हैं। ये जर्नी हम दोनों के लिए आसान नहीं। लेकिन हमने इसके माध्यम से जो सीखा है वो यह है की हम अपनी असफलताओं को अपनी सबसे बड़ी ताकत में बदल सकते हैं।’ श्वेता तिवारी श्वेता तिवारी ने दो शादियां की हैं। लेकिन दोनों ही नाकाम रहीं। एक्ट्रेस ने पहली शादी राजा चौधरी से की थी, जिनसे उनकी बेटी पलक तिवारी हुईं। उन्होंने दूसरी शादी अभिनव कोहली के साथ की थी, जिनसे उनका एक बेटा रेयांश हुआ। एक्ट्रेस की ये दोनों शादी घरेलू हिंसा के कारण टूट गईं। दोनों शादी टूटने के बाद, वे बेटी पलक और बेटे रेयांश का अकेले ही परवरिश कर रही हैं। शुभांगी अत्रे शुभांगी अत्रे अपने पति पीयूष पूरे से अलग हो चुकी हैं। इनकी 18 साल की बेटी हैं, जिसकी परवरिश शुभांगी अकेले कर रही हैं। एक्ट्रेस की मानें तो वे एक फुल-टाइम मदर और पार्ट टाइम एक्टर हैं। वे अपनी बेटी आशी को दोस्त की तरह मानती हैं, और उनसे सारी बातें शेयर करती हैं। बेटी आशी उनके लिए पूरी दुनिया हैं। चारु असोपा साल 2022 में एक्ट्रेस चारु असोपा अपने पति राजीव सेन से अलग हो गई थीं। जिसके बाद वे अपनी बेटी जियाना का अकेले ही पालन-पोषण कर रही हैं। चारु कहती हैं, ‘ये जर्नी आसान नहीं है। कभी-कभी यह थका देने वाला और निराशाजनक होता है। लेकिन फिर जब अपनी बेटी को देखती हूं तो हिम्मत आ जाती हैं। हर चीज को संभालने की पूरी कोशिश रहती हैं। कई बार मुश्किल हो जाता है, सोचती हूं कि चीजों को कैसे अकेले संभालू? सिंगल पैरेंट होना बहुत मुश्किल है लेकिन हम दोनों एक दूसरे के साथ जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।’ निशा रावल साल 2021 में टीवी एक्टर्स निशा रावल और करण मेहरा का तलाक हो गया था। जिसके बाद, निशा अपने बेटे कविश का अकेले पालन-पोषण कर रही हैं। निशा के लिए उनका बेटा कविश सबसे अनमोल है। वे उसे किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होने देना चाहतीं। सिंगल पैरेंट होने के नाते, वे अपने बच्चे को इमोशनल, फाइनेंशियल जैसे हर तरह का सपोर्ट कर रही हैं। निशा अपने बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना पसंद करती हैं। साक्षी तंवर एक्ट्रेस साक्षी तंवर ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनकी एक बेटी है। साक्षी ने 45 साल की उम्र में 9 महीने की बच्ची को गोद लिया था। उनकी बेटी का नाम दित्या है। इसके बाद से ही वो सिंगल मदर की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। चाहत खन्ना फरहान मिर्जा से अलग होने के बाद, एक्ट्रेस चाहत खन्ना अपनी दोनों बेटियों की परवरिश अकेले ही कर रही हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि जब कोई अकेले ही अपने दो बच्चों की परवरिश कर रहा होता हैं, तो समाज उस पर तरस खाता है। बार-बार इस बात का एहसास दिलाता है कि उनके ऊपर 24 घंटे जिम्मेदारियों का भार है। उसी भार के साथ रोज जीना पड़ता है। ये एक मानसिकता है जो सिंगल मदर के साथ हमेशा से चली आ रही है। चाहत को उम्मीद है कि वक्त के साथ लोगों की इस मानसिकता में बदलाव आएगा। दीपशिखा नागपाल शादी करने के 10 साल बाद एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने अपने पति जीत उपेंद्र को तलाक दे दिया था। फिर एक्टर केशव अरोड़ा से उनकी दूसरी शादी हुई। मगर वो भी टूट गई। वो अपने बच्चों विधिका और विवियन के लिए एक मां और पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही हैं। उर्वशी ढोलकिया एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया भी सिंगल मदर हैं। एक्ट्रेस ने महज 16 साल की उम्र में शादी की और 17 साल की उम्र में उन्होंने जुड़वां बेटों को जन्म दिया। हालांकि उनकी शादी नहीं टिक पाई। वो डेढ़ साल के अंदर ही अपने पति से तलाक लेकर अलग हो गईं। इसके बाद उन्होंने अपने दोनों बेटों को अभी तक अकेले ही पाला है।