साउथ सुपरस्टार धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने 2022 में अलग होने की अनाउंसमेंट की थी। उनके 18 साल बाद अलग होने की सही वजह सामने नहीं आई है। वहीं अब सिंगर सुचित्रा ने अपने इंटरव्यू में उनके अलग होने को लेकर बयान दिया है। सुचित्रा ने दावा किया है कि धनुष और ऐश्वर्या ने शादी के दौरान एक-दूसरे को धोखा दिया। वो एक-दूसरे को चीट कर रहे थे और उनके एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर थे। सुचित्रा का कहना है कि शादी के रिश्ते में रहते हुए भी दोनों अलग-अलग लोगों के साथ डेट पर जाते थे। उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या एक अच्छी मां नहीं हैं। वहीं धनुष पिता होने का फर्ज निभा रहे हैं। सुचित्रा ने ऐश्वर्या द्वारा धनुष पर लगाए जाने वाले आरोपों पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा- ऐश्वर्या, धनुष पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगा रही हैं। लेकिन उन्होंने भी पूरी शादी के दौरान यही किया है। ऐश्वर्या ने धनुष को धोखा दिया है, धनुष ने ऐश्वर्या को धोखा दिया है। वो ऐसे कपल हैं, जो व्यवस्थित तरीके से एक-दूसरे को धोखा दे रहे हैं। जब सुचित्रा से पूछा गया कि वो आखिर किस आधार पर धनुष और ऐश्वर्या पर इल्जाम लगा रही हैं? इस पर उन्होंने कहा कि उन दोनों के फ्लिंग रहे हैं। वो बार में बैठकर उन लोगों के साथ ड्रिंक करते थे, जिन्हें वो डेट कर रहे थे। सुचित्रा ने कहा कि क्या मैरिड होकर डेट करना नॉर्मल है? सुचित्रा के बयान पर अब तक धनुष और ऐश्वर्या की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। 3 एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था धनुष का नाम साउथ सिनेमा से जुड़े लोगों का कहना था कि समय-समय पर धनुष की अपनी को-एक्ट्रेसेस के साथ लिंकअप की खबरें आना उनके अलग होने का बड़ा कारण बना। धनुष के साथ जुड़ने वाले नामों में अमाला पॉल, श्रुति हासन और तृषा कृष्णन का नाम सबसे आगे है। 2020 में श्रुति के साथ उनका नाम जोड़ा गया था। श्रुति ने धनुष के साथ ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘तीन’ में काम किया था। तृषा कृष्णन और अमाला पॉल का नाम भी काफी बार धनुष से जुड़ा था। तृषा और धनुष इंडस्ट्री में अच्छे दोस्त माने जाते हैं। इन खबरों को लेकर धनुष-ऐश्वर्या में तनाव की स्थिति बनती गई। इन रिश्तों पर कभी किसी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और इन्हें अफवाह ही माना जाता रहा। 2004 में साथ लिए थे 7 फेरे धनुष ने 18 नवंबर 2004 को सुपरस्टार रजनीकांत की सबसे बड़ी बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। इन दोनों के बच्चों का नाम यात्रा और लिंगा है। धनुष ने ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘3’ में काम किया है। इस फिल्म का गाना ‘कोलावेरी डी’ 2011 का सबसे बड़ा हिट सॉन्ग था।