पहली बार एक्ट्रेस कियारा आडवाणी कांस इवेंट में शामिल हुईं। उन्होंने अपने कांस डेब्यू के लिए व्हाइट हाई स्लिट गाउन चुना, जिसमें वे बेहद खूबसूरत दिखीं। कियारा ने इस लुक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं, ऐश्वर्या राय का दूसरा लुक सामने आया। कांस में दूसरे दिन ऐश्वर्या को पेस्टल पिंक और ग्रीन गाउन में देखा गया। एक्ट्रेस 22 साल से कांस का हिस्सा बनते आ रही हैं। इस बार उनका हाथ भी फ्रैक्चर है। इसके बावजूद उन्होंने ये इवेंट अटेंड किया। एक नजर दोनों एक्ट्रेसेस के लुक पर… अब एक नजर ऐश्वर्या के पहले दिन वाले लुक पर…. सोशल मीडिया पर हो रही है आराध्या की तारीफ
इस इवेंट में ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ पहुंची हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आराध्या उन्हें सहारा देती हुई नजर आ रही हैं क्योंकि ऐश्वर्या के हाथ में चोट लगी है। मां को इस तरह सपोर्ट करते देख यूजर्स आराध्या की तारीफ कर रहे हैं। 2002 में पहली बार रेड कार्पेट पर उतरी थीं ऐश्वर्या
पिछले 22 साल से ऐश्वर्या हर साल कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनती हैं। वे पहली बार 2002 में फिल्म ‘देवदास’ के प्रीमियर के लिए शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली के साथ इवेंट में पहुंची थीं। वे कांस के ज्यूरी मेंबर का भी हिस्सा बन चुकी हैं। अब तक इंडिया से ऐश्वर्या, कियारा के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और सारा अली खान समेत कई सेलेब्स ने कांस के रेड कार्पेट पर वॉक की है।