बेटी की शादी के बजट पर बोले अनुराग कश्यप:इतने में तो मेरी लो बजट फिल्म बन जाती, कहा- मैं एक अच्छा पिता नहीं

schedule
2024-05-16 | 10:13h
update
2024-05-16 | 10:13h
person
newspapertime.in
domain
newspapertime.in

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अनुराग कश्यप बेटी की शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। बेटी आलिया के पॉडकास्ट यंग, डंब एंड एंक्सियस पर अनुराग कश्यप ने बेटी की शादी के बजट पर बात की। उन्होंने कहा आलिया की शादी ठीक से हो और उसे किसी भी चीज की कमी ना हो इसके लिए उन्होंने अभी से मेहनत करना शुरू कर दिया है। अनुराग का कहना है कि आलिया की शादी का बजट उनकी लो बजट फिल्मों के बराबर है। शादी में होने वाले खर्चे का बिल समय-समय पर भरा जाता रहे, इसके लिए उन्हें लगातार काम करते रहना होगा। पिता की ऐसी बातें सुनकर आलिया हंसने लगती हैं। खुद को टेरिबल पिता बताया अनुराग ने बेटी से बात करते हुए अपने आपको टेरिबल पिता बताया। उन्होंने कहा- मुझे लगता है मैं तुम्हारे लिए एक पिता की तुलना में दोस्त ज्यादा बेहतर रहा हूं। मैं ये बात जानता हूं कि तुम्हें इन सबके बीच पिता की कमी बहुत खली होगी। लेकिन तुम्हारी मां ने अपना पूरा फर्ज निभाया है। पिता की बातें सुनकर आलिया इमोशनल हो गईं। आलिया ने कहा- आप हमेशा मेरे बहुत अच्छे दोस्त बनकर रहे हैं। इससे यह साफ पता चलता है कि आप कितने बेहतर इंसान हैं। पिछले साल हुई थी आलिया की सगाई पिछले साल आलिया कश्यप ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर से सगाई की थी। आलिया कश्यप फिल्ममेकर अनुराग कश्यप और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। आलिया पेशे से यूट्यूबर हैं। आलिया और उनके बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइर लंबे समय से डेट कर रहे थे। शेन ने इंडोनेशिया के बाली में आलिया को प्रपोज किया था। उन्होंने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि शेन ने चुपके से उन्हें प्रपोज करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था। शेन का ऐसा करना आलिया को काफी रोमांटिक लगा। आरती और अनुराग की शादी 2003 में हुई थी और 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया था। तब से अनुराग अपनी बेटी आलिया की परवरिश अकेले ही कर रहे हैं। अनुराग ने एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन से 2011 में शादी की, लेकिन ये शादी भी लम्बे वक्त तक नहीं चल पाई और 2015 में दोनों अलग हो गए।

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
newspapertime.in
Privacy & Terms of Use:
newspapertime.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
13.08.2024 - 09:36:11
Privacy-Data & cookie usage: