बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी नताशा दलाल ने बीती रात मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है। सोमवार रात हॉस्पिटल से वरुण के पिता डेविड धवन, उनकी मां करुणा धवन और भाभी जान्हवी धवन के वीडियोज सामने आए हैं। इस दौरान वरुण के पिता ने पैपराजी से बात करते हुए जानकारी दी कि कपल को बेटी हुई है। करण और अर्जुन ने दी बधाई
वहीं डायरेक्टर करण जौहर ने भी इंस्टाग्राम पर कपल को बधाई देते हुए लिखा- ‘मेरे बेटे को बेटी हुई है…बधाई हो नताशा और वरुण।’ अर्जुन कपूर ने भी वरुण को बधाई देते हुए लिखा, ‘बेबी जॉन को बेबी हुआ है। पापा नंबर 1 की कास्टिंग फाइनली लॉक हुई। वरुण और नताशा को बधाई। नियारा, अभीर और जॉय के पास अब एक बहन है।’ फरवरी में की थी अनाउंसमेंट
वरुण-नताशा ने इसी साल फरवरी में अनाउंस किया था कि वो पैरेंट्स बनने वाले हैं। दाेनों ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वरुण वाइफ के बेबी बम्प को किस करते नजर आ रहे थे। कपल ने 24 जनवरी 2021 में शादी की थी। अलीबाग में हुई इस शादी में कपल के क्लोज मेंबर्स ही शामिल हुए थे। ‘बेबी जॉन’ पर काम कर रहे हैं वरुण
वर्कफ्रंट पर वरुण की अगली फिल्म ‘बेबी जॉन’ है। इसमें उनके अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, सान्या मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आएंगे। इसे ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वरुण वेब सीरीज ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में भी नजर आएंगे।