वियतनाम के सुरक्षा अधिकारी टू लैम ने बुधवार को देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 18 मई को उनके नाम की घोषण की गई थी। अब वे अब कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव गुयेन फु ट्रोंग को रिप्लेस कर सकते हैं। लैम पर 2016 में पब्लिक मिनिस्टर रहते हुए मानवाधिकार आंदोलनों को खत्म करने का आरोप है। इसी साल मार्च में राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। थुओंग पर भ्रष्टाचार का आरोप था। आज की अन्य बड़ी खबरें… पुणे के उजनी डैम में नाव पलटी, 6 लोग लापता; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी पुणे के उजनी डैम में मंगलवार देर रात उजनी डैम में एक नांव पलट गई। हादसे के चलते 6 लोग लापता है। NDRF, SDRF की टीम लापता लोगों के लिए रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चला रही है। नांव में कुल कितने लोग थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। नांव के पलटने का कारण का भी अभी पता नहीं लगा है। पुलिस ने बताया कि नांव पुणे सिटी से 140 किलोमीटर दूर इंदापुर तहसील के कलाशी गांव में उजानी डैम में पलटी है। गोताखोरों की मदद से लोगों को ढूंढने की कोशिश जारी है। रात के समय रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही थी। मुंबई होर्डिंग हादसा- जांच के लिए SIT का गठन, टीम ने आरोपी भावेश भिंडे के घर से दस्तावेज जब्त किए मुंबई के घाटकोपर में 13 मई को धूलभरी आंधी आने के बाद घाटकोपर में एक अवैध होर्डिंग पेट्रोल पंप पर गिर गया था। इसमें 16 लोगों की मौत हुई थी। मामले की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने SIT का गठन किया है। SIT में 6 अधिकारी शामिल हैं। SIT ने मुख्य आरोपी भावेश भिंडे के आवास की जांच की है और वहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। उनके अलग-अलग बैंकों में कुल 7 बैंक खाते हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि भिंडे को जमाखोरी का ठेका कैसे मिला और उसने कितनी कमाई की। SIT ने भावेश भिंडे की कंपनी के कुछ अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए हैं। अगरतला रेलवे स्टेशन से दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, दोनों के पास पासपोर्ट-वीजा नहीं थे त्रिपुरा की राजधानी अगरतला के रेलवे स्टेशन से मंगलवार शाम दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान नरगिस अख्तर (35) और मेहेदी हसन (35) के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि दोनों बांग्लादेश के खुलना जिले के रहने वाले हैं। दोनों के पास वीजा या पासपोर्ट नहीं था। अगरतला रेलवे स्टेशन स्थित सरकारी रेलवे पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।