बॉलीवुड एक्टर रणबीर सिंह सोमवार शाम 7:30 बजे ‘शक्तिमान’ फेम एक्टर मुकेश खन्ना से मुलाकात करने पहुंचे। रणबीर ने कांदिवली ईस्ट, सत्यम हाउसिंग सोसाइटी में मौजूद ऑफिस में एक्टर से मुलाकात की। इस मुलाकात की एक्सक्लूसिव तस्वीरें और वीडियो भास्कर के हाथ लगे हैं। मार्च में मुकेश खन्ना ने किया था रणवीर का विरोध
कयास लगाए जा रहे हैं कि रणवीर इस मुलाकात में मुकेश खन्ना को मनाने पहुंचे। दरअसल, बीते एक साल से चर्चा थी कि रणवीर ‘शक्तिमान’ पर बनने वाली फिल्म में लीड रोल निभा सकते हैं। हालांकि, इस साल मार्च में मुकेश खन्ना ने रणवीर के शक्तिमान बनने पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि रणवीर स्टार पावर के बावजूद भी कभी शक्तिमान नहीं बन सकते। इस दौरान उन्होंने रणवीर के न्यूड फोटोशूट का विरोध जताते हुए इसे बचकाना बताया था। साथ ही कहा था कि ऐसा हीरो कभी ‘शक्तिमान’ का रोल नहीं कर सकता। यहां पढ़ें मुकेश खन्ना ने क्या कहा था… 2022 में हुई थी अनाउंमेंट
2022 में सोनी पिक्चर्स ने एक वीडियो के जरिए फिल्म ‘शक्तिमान की अनाउंसमेंट की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक मेगा बजट फिल्म होगी, जिसे 200-300 करोड़ के बजट में तैयार किया जाएगा। मेकर्स इसे इंटरनेशनल लेवल पर बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
ये फिल्म साल 1997 में पॉपुलर शो शक्तिमान के सुपरहीरो कैरेक्टर पर आधारित होगी। रणवीर से पहले इस फिल्म के लिए ‘गली बॉय’ फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम सामने आया था। 1997 में हुआ टेलीकास्ट, 104 एपिसोड के बाद अचानक बंद हुआ शो
90 के दशक में मुकेश खन्ना ने टीवी शो ‘शक्तिमान’ में एक सुपरहीरो के किरदार निभाया था। इस किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। ‘महाभारत’ और ‘रामायण’ के बाद दूरदर्शन पर शक्तिमान को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था। बच्चों में इस सीरियल की सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी रही। ये शो 26 साल पहले 1997 में टेलिकास्ट होना शुरू हुआ था। 2005 में अचानक इसे बंद कर दिया गया। शो बंद होने के पीछे मुकेश खन्ना और दूरदर्शन के बीच पैसों को लेकर उपजा विवाद था। इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रणवीर के शक्तिमान बनने पर मुकेश खन्ना ने दिया रिएक्शन:बोले- ये महज अफवाह है,अभी प्रोजेक्ट पर काम चल रहा, हम जल्द अनाउंसमेंट करेंगे रणवीर सिंह की शक्तिमान के रोल में नजर आने की चर्चा ने काफी तूल पकड़ लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे इस फ्रेंचाइजी में बतौर लीड-सुपर हीरो नजर आएंगे। लेकिन, मुकेश खन्ना की मानें तो ये बस अफवाह है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 200 से 300 करोड़ में बनेगी फिल्म शक्तिमान:मुकेश खन्ना बोले- इंटरनेशनल लेवल की होगी फिल्म..अभी स्टारकास्ट का खुलासा नहीं करूंगा सुपरहीरो वाले टीवी सीरियल शक्तिमान को कौन भूल सकता है। मुकेश खन्ना के निभाए इस किरदार को लोग आज भी याद करते हैं। पिछले साल ऐसी खबरें थीं कि शक्तिमान पर फिल्म बनने जा रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें…