सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग में कई बॉलीवुड सेलेब्स वोट डालने पहुंचे। इस दौरान के कई मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक्टर रणबीर कपूर का एक वीडियो चर्चा में हैं जिसमें वो दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा के पैर छूते नजर आ रहे हैं। वहीं सलमान खान का भी पोलिंग बूथ से एक वीडियो वायरल हुआ है। शरमन जोशी को भी गले लगाया
वायरल वीडियो में रणबीर पोलिंग बूथ पर 88 वर्षीय एक्टर प्रेम चोपड़ा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते नजर आए। इस मौके पर प्रेम चोपड़ा के दामाद एक्टर शरमन जोशी भी उनके साथ नजर आए। रणबीर ने उनको भी गले लगाया। ‘एनिमल’ और ‘रॉकेट सिंह’ में साथ काम कर चुके हैं
रणबीर और प्रेम चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में साथ काम किया था। इसमें प्रेम चोपड़ा, रणबीर के दादा के रोल में नजर आए थे। इससे पहले 2009 में रिलीज हुई रणबीर की फिल्म ‘रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर’ में भी प्रेम चोपड़ा ने रणबीर के दादा का रोल प्ले किया था। फैंस ने की सलमान के जेस्चर की तारीफ
दूसरी तरफ सलमान खान का भी एक वीडियो वायरल है। इसमें वो पोलिंग बूथ में मौजूद व्हीलचेयर पर बैठी एक महिला से उनका हाल-चाल पूछते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर सलमान के फैंस उन्हें ‘मैन विद गोल्डन हार्ट’ बुला रहे हैं। वोट डालने पहुंचीं प्रेग्नेंट दीपिका और नताशा
रणबीर और सलमान के अलावा सोमवार को बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी वोट डालने पहुंचे। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल ने प्रेग्नेंसी में भी पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट डाला। 88 साल के धर्मेंद्र और सलीम खान भी पहुंचे
वहीं 88 साल के धर्मेंद्र और सलमान खान के पिता सलीम खान भी वोट डालने पहुंचे। अक्षय कुमार ने जहां भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहली बार वोट डाला तो वहीं ऐश्वर्या राय वोटिंग लाइन में खड़े दूसरे वोटर्स से बात करती नजर आईं। इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… लोकसभा इलेक्शन-2024:बिग बी, सलमान- शाहरुख और आमिर ने दिया वोट, प्रेग्नेंट दीपिका भी रणवीर संग पहुंचीं; 88 साल के धर्मेंद्र भी पहुंचे आज 2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग हुई। महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर भी मतदान हुआ। पांचवें चरण की वोटिंग में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी वोट डालने पहुंचे। पूरी खबर यहां पढ़ें…