साल 2022 में, शीजान खान की को-एक्टर तुनिषा शर्मा ने अपने मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया था। तुनिषा की मां, वनिता शर्मा ने शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उसके बाद, एक्टर को अरेस्ट किया गया था। शीजान की मानें तो बुरे वक्त में उनकी मां ने उन्हें काफी सपोर्ट किया। जब एक्टर जेल में संघर्ष कर रहे थे, तब उनकी मां हाथ से खत लिखकर, कभी हार न मानने का संदेश देती थीं। शीजान ने कहा, ‘जब मैं जेल में था, तो उन्होंने मुझे एक हाथ से लिखा हुआ खत भेजा था, गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले। हार न मानने की मां की इस सीख ने मुझे हमेशा प्रेरित किया।’ उन्होंने कहा, ‘आज भी, हम एक साथ सीख रहे हैं और बढ़ रहे हैं। हम अपने जीवन के सभी उतार-चढ़ाव में एक साथ हैं। लेकिन फिर भी, हम हर चीज का आनंद लेते हैं। मेरी मां ने मुझे हमेशा सिखाया कि गिरकर उठना और जीरो से जीरो से शुरुआत करने से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए। शीजान ने यह भी खुलासा किया कि वे और उनकी मां दोनों को कविताएं लिखना पसंद है। शीजान खान को मार्च 2023 में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। बता दे, जब खान को गिरफ्तार किया गया, तो उनकी मां और बहनें फलक नाज़ और शफ़ाक नाज़ ने उन्हें जेल से बाहर निकालने के लिए दृढ़ता से लड़ाई लड़ी थीं। उन्हें मार्च 2023 में जमानत पर रिहा कर दिया गया।