हाल ही में सलमान को पनवेल में गोलियों से छलनी कर हत्या करने का प्लान वाले लॉरेंस ग्रुप के 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसी बीच उनके फार्महाउस के बाहर से एक महिला की भी गिरफ्तारी हुई है। महिला लगातार सलमान खान के फार्महाउस पर नजर रख रही थी। गांव वालों ने संदिग्ध रवैया देखकर पुलिस को सूचित किया था। हाल ही में आई टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 24 साल की महिला सलमान खान से शादी करने के मकसद से दिल्ली से मुंबई पहुंची थी। वो महिला लगातार सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस के बाहर घूमते हुए वहां नजर रख रही थी। गांव वालों को महिला के रवैये पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पनवेल तालुका पुलिस ने पहले मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया है और फिर उसे काउंसिलिंग के लिए एनजीओ SEAL (सोशल एंड एवांजेलिकल एसोसिएशन फॉर लव) के हवाले कर दिया है। महिला की हालत गंभीर, वो कुछ सुनने को राजी नहीं- एनजीओ मालिक रिपोर्ट्स के अनुसार, वो महिला सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक थी। उस पर सलमान से शादी करने का जुनून सवार था। मामले में एनजीओ के मालिक ने बताया है, दिल्ली की महिला को 22 मई को हमारे शेल्टर होम लाया गया था। उसकी कंडीशन बहुत सीरियस थी। उसने हमारी बात सुनने से साफ इनकार कर दिया था। वो लगातार कह रही थी कि उसे सलमान से शादी करनी है। वो उनकी स्क्रीन इमेज से प्यार करती थी। एनजीओ मालिक ने आगे बताया है कि जब उस महिला के परिजनों को दिल्ली से बुलाया गया तो वो पूरी कहानी जानकर हैरान रह गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि उनकी बेटी इस मकसद से दिल्ली से अकेले मुंबई आई है। पनवेल फार्महाउस के बाहर होने वाला था सलमान पर हमला सूत्रों के मुताबिक, अप्रैल में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने एक्टर पर दोबारा हमला करने की साजिश रची थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबित, ये लोग पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे। बीते शनिवार को इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया था। चारों आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ न्हाई, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है। रविवार को मामले में 5वीं गिरफ्तारी भी हो चुकी है। इनके खिलाफ IPC की धारा 115, 120 (B), 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत कुल 18 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। 10 से 12 आरोपियों की तलाश जारी है
शनिवार दोपहर पुलिस ने इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नई जानकारी दी। पनवेल जोन 2 के डीसीपी विवेक पनसारे ने कहा- ‘सलमान खान की हत्या की प्लानिंग को लेकर हमे कुछ इन्फॉर्मेशन मिली था। काफी जानकारी निकालने के बाद हम लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े हुए सोशल मीडिया ग्रुप में एड हुए और ग्रुप में जुड़ने के बाद वहां से जानकारी इकट्ठा करते गए।फिर 24 अप्रैल को हमने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु से चिकना शूटर को गिरफ्तार किया। मामले में अभी भी 10-12 आरोपियों की तलाश जारी है।’ सलमान पर जिगाना पिस्टल से अटैक करने का था प्लान
इस मामले पर पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान को टर्की मेड जिगाना पिस्टल से मारने का प्लान बना रहे थे। इसी पिस्टल से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी मर्डर किया गया था। पाकिस्तान से कई खतरनाक हथियार मंगवाने की प्लानिंग थी
पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी अटैक करने के लिए पाकिस्तान से सप्लायर के जरिए भी हथियार मंगवाने की योजना बना रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर AK-47, M-16 और AK-92 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे। इन्होंने एक्टर के फार्म हाउस और कई शूटिंग स्पॉट्स समेत गोरेगांव फिल्म सिटी की भी रेकी की थी। पुलिस को इनके मोबाइल से ऐसे कई विडियोज भी बरामद हुए हैं। कई फोन और सिमकार्ड भी बरामद किए गए हैं। वीडियो कॉल कर पाकिस्तान से ऑर्डर की थी AK-47
इन चारों ने सलमान के घर और फार्महाउस की रेकी की थी। इनमें से अजय कश्यप ने पाकिस्तान में रहने वाले डोगर नाम के शख्स से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया था। वो सलमान पर अटैक करने के लिए वहां से AK-47 मंगवाने वाले थे। आरोपी गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी के भी संपर्क में थे
गिरफ्तार हुए ये आरोपी सलमान खान की हत्या की साजिश रच रहे थे और इसे लेकर पुलिस के पास पुख्ता सबूत है। पुलिस के मुताबिक अरेस्ट हुए ये सभी आरोपी गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी के भी संपर्क में थे।
पुलिस ने यह भी आशंका जताई है कि चारों सोशल मीडिया पर जुड़े अपने फॉलोअर्स का भी इस हत्या को अंजाम देने में इस्तेमाल कर सकते थे।
सभी आरोपियों के बीच को-ऑर्डिनेटर की भूमिका निभाने वाला अजय कश्यप है। अजय हथियारों की स्मगलिंग में भी शामिल था। पाकिस्तान से जुड़े एंगल की भी जांच की जा रही है। नाबालिग के जरिए करवाते सलमान पर अटैक, फिर श्रीलंका भाग जाते
इसके अलावा पुलिस को यह भी जानकारी मिली थी कि मुंबई, रायगढ़, नवी मुंबई, थाने, पुणे और गुजरात से आने वाले लॉरेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के तकरीबन 60 से 70 गुर्गे सलमान खान पर नजर रखे हुए हैं। ये नाबालिगों के जरिए सलमान पर अटैक करने का प्लान बना रहे थे। अटैक के बाद इनका प्लान बोट के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भाग जाने का था। 14 अप्रैल को हुई थी अपार्टमेंट पर फायरिंग
इससे पहले बीते 14 अप्रैल को भी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 5 राउंड फायर किए थे। फायरिंग के वक्त सलमान अपने घर में ही थे। घटना के बाद सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अनमोल बिश्नोई ने ली थी घटना की जिम्मेदारी
घटना वाले दिन ही सोशल मीडिया पर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। हमले के दो दिनों बाद ही दोनों हमलावर गुजरात से गिरफ्तार किए गए थे। शूटरों से हुई पूछताछ में भी दोनों ने लॉरेंस गैंग से ही इस काम के लिए सुपारी मिलने की बात कबूल की थी। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बिश्नोई भाइयों को इस केस में आरोपी बनाया और अब वह लॉरेंस से पूछताछ की तैयारी कर रही है। लॉरेंस फिलहाल गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। इससे पहले सलमान को कब-कब मिली धमकी इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘सलमान खान माफी मांगें तो हम विचार करेंगे’:बिश्नोई समाज के प्रेसिडेंट का बयान; कहा- एक्टर शपथ लें कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी ऑल इंडिया बिश्नोई सोसाइटी के प्रेसिडेंट देवेंद्र बुडिया ने सलमान खान को लेकर एक बयान दिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…