इंडस्ट्री में चर्चा है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेक अप हो चुका है। इसी बीच दोनों शुक्रवार (26 जुलाई) को एक ही इवेंट में नजर आए। हालांकि, इवेंट में ना तो दोनों साथ में पहुंचे और ना ही साथ नजर आए लेकिन दोनों का आमना-सामना जरूर हुआ। एक दूसरे से दूर बैठे नजर आए दोनों
दरअसल, दोनों नई दिल्ली में हुए इंडियन कोचर वीक में पहुंचे थे। इवेंट में दोनों फ्रंट सीट पर बैठे थे। हालांकि, दाेनों एक-दूसरे से काफी दूर बैठे नजर आए। इस इवेंट में जहां मलाइका ने रैंप वॉक किया, वहीं अर्जुन सिर्फ इसे अटैंड करने पहुंचे थे। सामने से गुजरे पर नजरें नहीं मिलाईं
इवेंट से दोनों का एक और वीडियो वायरल है जहां मलाइका, अर्जुन के सामने से गुजरीं लेकिन दोनों ने एक दूसरे से नजरें नहीं मिलाईं। अर्जुन जब अपने फैंस के साथ सेल्फी खिंचवा रहे थे तभी मलाइका पीछे से निकलने की कोशिश कर रही थीं। अर्जुन ने फैंस से उन्हें रास्ता देने के लिए कहा ताकि वो आराम से गुजर सकें। इसके बाद मलाइका, अर्जुन के सामने से गुजरीं पर दोनों ने एक दूसरे से आई कॉन्टैक्ट नहीं किया। ब्रेक अप के कयास सही साबित होते नजर आए
इससे पहले शुक्रवार को जब दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो सबको लगा कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है और वे किसी वैकेशन पर जा रहे हैं। हालांकि, इवेंट से सामने आए इन वीडियो से देखने के बाद दाेनों के ब्रेक अप के कयास सही साबित होते नजर आ रहे हैं। अर्जुन और मलाइका के अलग होने की खबरें इस साल तक शुरू हुईं जब दोनों ने ना तो एक दूसरे का बर्थडे अटैंड किया और ना ही एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर विश किया।