बीते कई महीनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में हैं। इसी बीच, आज (26 जुलाई) दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिससे उनके रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि दोनों एक साथ नहीं देखें गए थे। फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि शायद दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक हो गया है। एयरपोर्ट पर स्पॉट होने के बाद, मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा- ‘हर मुस्कान, हर प्यार भरा शब्द, हर दयालु काम आपकी आत्मा की सुंदरता की झलक है।’ वहीं, अर्जुन कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की सीरीज शेयर की है। इस सीरीज में उन्होंने बारिश, नेचर, वर्कआउट और स्वादिष्ट खाना दिखाया है। इसके अलावा, उन्होंने दो और तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में वह बारिश का आनंद लेते हुए स्विमिंग पूल में तैरते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह घर के अंदर सोफे पर बैठे मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। शादी के चलते रिश्ते में आई अनबन जनवरी में आई जूम की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने नवंबर 2023 में ब्रेकअप कर लिया था। रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों में से एक शादी कर सेटल होना चाहता था, जबकि दूसरा इसके लिए और समय चाहता था। यही वजह उनकी अनबन का कारण बनी थी। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को किया अनफॉलो ब्रेकअप की खबरें तब सामने आईं जब मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन और उनके परिवार के लोगों को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। बता दें कि ये दोनों 2016 से रिलेशनशिप में हैं। कपल ने अपने रिश्ते की ऑफिशियल अनाउंसमेंट अपने बर्थडे पोस्ट के जरिए की थी।