अल्जीरिया के अल कदीद शहर में 26 साल पहले लापता हुआ व्यक्ति आखिरकार मिल गया है। उमर बी नाम के शख्स को उसी के पड़ोसी ने किडनैप कर लिया था। तब उसकी उम्र सिर्फ 19 साल थी। उमर 1998 में अल्जीरिया में गृह युद्ध के दौरान लापता हो गया था। उसके परिवार ने उसे कई सालों तक ढूंढा। लेकिन जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने उसे मृत समझ लिया था। किडनैपर का घर उमर के घर से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर था। अल्जीरिया की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमर कभी वहां से बचकर भाग नहीं पाया क्योंकि, किडनैपर से उस पर काला जादू किया हुआ था। 26 साल किडनैप रहने की वजह से सदमे में उमर
पुलिस ने आरोपी किडनैपर को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। फेसबुक पोस्ट में उमर के भाई खालिद ने बताया है कि उमर की हालत ठीक है। 26 साल बंधक रहने की वजह से वह सदमे में है और उसे साइकोलॉजिकल मदद दी जा रही है। अल्जीरिया के न्याय मंत्रालय ने कहा कि आरोपी पास के शहर एल गुएडिड की नगर पालिका में दरबान का काम करता था। उसका अपने भाई के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसके भाई ने उमर के बारे में जानकारी सोशल मीडिया पर डाल दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उमर जिंदा है और अच्छी हालत में है। उमर को किडनैप कर सुखी घास के बीच रखा
इसके बाद आसपास में रह रहे लोगों में यह बात फैल गई। फिर उमर के रिश्तेदारों ने उसे ढूंढना शुरू किया। घर का पता मिलने के बाद वे दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। यहां घर के बीच एक गड्ढे में सूखी घास के साथ उमर को छिपाया गया था। रेस्क्यू करने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। ये खबरें भी पढ़ें… 26 बच्चों को किडनैप कर 12 फीट नीचे जिंदा दफनाया:37 करोड़ के लिए फिल्म देखकर बनाई प्लानिंग, अमेरिका के सबसे खौफनाक अपहरण का किस्सा गर्मी के दिनों की बात है। कैलिफोर्निया के चौचिला में डेरीलैंड एलिमेंटरी स्कूल की बस बच्चों को घर छोड़ने के लिए रवाना होती है। कुछ दूर चलने के बाद बस ड्राइवर देखता है कि सड़क के बीचों बीच एक वैन खड़ी है और आगे जाने का रास्ता बंद है। वो कुछ सोच पाए इससे पहले तीन बंदूकों से लैस लड़के बस को हाइजैक कर लेते हैं। पूरी खबर पढ़ें… इंडोनेशिया सूटकेस मर्डर, अमेरिकी महिला को 26 साल की सजा:12.47 करोड़ रुपए के लिए मां की हत्या की थी, शव बैग में छिपाया था अमेरिका की एक कोर्ट ने मां की हत्या करने वाली महिला को 26 साल जेल की सजा सुनाई है। BBC की रिपोर्ट के मुताबिक हीदर मैक ने 2014 में इंडोनेशिया के बाली में बॉयफ्रेंड टॉमी शेफर के साथ मिलकर अपनी मां का कत्ल कर दिया था। पुलिस को मां का शव सूटकेस में मिला था। पूरी खबर पढ़ें…