14 से 25 मई तक फ्रांस के कांस शहर में 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। इस साल फेस्टिवल के प्रतिष्ठित Palme d’Or (पाल्मे डी’ओर) कैटेगरी में इंडियन फिल्ममेकर पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ प्रदर्शित की जाएगी। इस कैटेगरी में इंडिया से 30 साल बाद कोई फिल्म नॉमिनेट हुई है। कैटेगरी को गोल्डन पाम नाम से भी जानते हैं। यह इस फेस्टिवल का सबसे बड़ा, साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट प्रेस्टीजियस अवाॅर्ड्स में से एक है। इस साल कांस में पहली बार 9 भारतीय फिल्में ऑफिशियली सिलेक्ट हुई हैं। इंडिया कांस में ‘भारत पर्व’ नाम से एक पवेलियन भी होस्ट करेगा। इस खास खबर में पढ़िए कांस के इतिहास से लेकर कांस के इंडियन कनेक्शन से जुड़ी हर जानकारी… ऐश्वर्या से लेकर दीपिका तक बनीं ज्यूरी मेंबर
कांस फिल्म फेस्टिवल के लिए हर साल ज्यूरी मेंबर्स सिलेक्ट किए जाते हैं। इन मेंबर्स में अलग-अलग देशों से उन लोगों को चुना जाता है जो सिनेमा से जुड़े रहे हों। अब तक भारत से 9 सेलेब्स को ज्यूरी मेंबर्स बनने का माैका मिला है। ‘दो बीघा जमीन’ से लेकर ‘कैनेडी’ तक हुईं प्रीमियर
कांस की अवॉर्ड सेरेमनी में ना सिर्फ भारतीय फिल्मों के ऑफिशियल सिलेक्शन हुए बल्कि कई ऐसी फिल्में भी रहीं जिनका प्रीमियर कांस में किया गया। इस साल भी कांस में 8 भारतीय फिल्मों का प्रीमियर किया जाएगा। 2002 में पहली बार रेड कारपेट पर उतरी थीं ऐश्वर्या
कांस के रेड कारपेट को फैशन वर्ल्ड में काफी अहम माना जाता है। यहां वॉक करने वाले सेलेब्स फिल्मों के प्रमोशन के साथ नए डिजाइनर्स के आउटफिट्स भी शोकेस करते हैं। इसके साथ ही फ्रांस को भी अपनी संस्कृति को पेश करने का मौका मिलता है। ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2002 से अब तक तकरीबन हर साल कांस में शामिल होती आई हैं। इस बार भी कांस में ऐश्वर्या राय बच्चन, अदिति राव हैदरी और शोभिता धुलिपाला जैसे सेलेब्स रेड कारपेट पर वॉक करेंगे। अब तक इंडिया से ऐश्वर्या, दीपिका के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और सारा अली खान समेत कई सेलेब्स ने कांस के रेड कारपेट पर वॉक की है। एक नजर… अब जानते हैं कांस फिल्म फेस्टिवल के इतिहास के बारे में… क्यों की गई कांस की स्थापना सेकेंड वर्ल्ड वॉर के चलते टला पहला आयोजन आखिरकार 1946 में हुई फेस्टिवल की शुरुआत अब जानते हैं… कांस में इस साल क्या खास होने वाला है… 23 मई को होगा पायल कपाड़िया की फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर
कांस में इस साल 23 मई को पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन एज लाइट’ का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। इस फिल्म में कानी कुसरुति, दिव्या प्रभा और छाया कदम जैसे कलाकारों ने लीड रोल निभाया है। फिल्म की कहानी मुंबई में रहने वाली दाे नर्स और उनके रिलेशनशिप पर बेस्ड है। कांस में मनाया जाएगा ‘भारत पर्व’
इस साल कांस में ‘भारत पर्व’ मनाया जाएगा। यह एक पवेलियन होगा जिसे इंडियन डेलीगेट्स ही हाेस्ट करेंगे। 108 विलेज इंटरनेशनल रिवेरा स्थित इस भारत पवेलियन का उद्घाटन 15 मई को जानी-मानी फिल्म पर्सनैलिटीज की मौजूदगी में किया जाएगा। इस पवेलियन में गोवा, महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, झारखंड और दिल्ली सहित कई भारतीय राज्यों की अलग-अलग लोकेशंस और फिल्म टैलेंट को शोकेस भी किया जाएगा। इस पवेलियन को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद ने डिजाइन किया है। सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवन का होगा सम्मान
इसके अलावा इस साल कांस में मशहूर सिनेमेटोग्राफर और डायरेक्टर संतोष सिवन का भी सम्मान किया जाएगा। वो पहले इंडियन फिल्ममेकर हाेंगे जिन्हें सिनेमेटोग्राफी के करियर अचीवमेंट्स के लिए पियरे एंजनीक्स प्राइज दिया जाएगा। 60 साल के संतोष अब तक 12 नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं। उन्हें 2014 में भारत सरकार ने पद्मश्री से भी नवाजा था। इनपुट- अजीत रॉय (वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म समीक्षक) इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखेगी जयपुर की क्रिएटिविटी:एसिड कांस सेक्शन में फिल्म का सिलेक्शन हुआ, लेह-लद्दाख में बनी है फिल्म दुनियाभर में पहचान रखने वाले कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जयपुर की क्रिएटिविटी नजर आने वाली है। पूरी खबर यहां पढ़ें…