जापान के प्रिंस हिसाहितो 6 सितंबर को 18 साल के हो गए हैं। वे शाही परिवार से पिछले 4 दशकों में व्यस्क होने वाले अकेले पुरुष हैं। प्रिंस हिसाहितो शाही परिवार के सबसे युवा सदस्य हैं। 17 सदस्य वाले शाही परिवार में सिर्फ 4 पुरुष हैं। हिसाहितो जापान के क्राउन प्रिंस अकिशिनो और क्राउन प्रिंसेस किको के बेटे और जापान के सम्राट नारुहितो के भतीजे हैं। सम्राट नारुहितो और क्राउन प्रिंस अकिशिनो के बाद प्रिंस हिसाहितो ही जापान के राजसिंहासन के उत्तराधिकारी होंगे। 39 साल बाद शाही परिवार का कोई सदस्य व्यस्क हुआ है। हिसाहितो से पहले उनके पिता 1985 में व्यस्क हुए थे। तब व्यस्क होने की आयु 20 साल थी। बाद में व्यस्क होने की आयु को 18 साल कर दिया गया था। अगले साल मार्च में मनेगा समारोह
प्रिंस हिताहितो के व्यस्क होने के समारोह को फिलहाल पोस्टपोन कर दिया गया है। प्रिंस हिताहितो ने 18 साल के होने पर इंपीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी के जरिए एक पत्र जारी कर कहा कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहते हैं और उसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। हिसाहितो टोक्यो की त्सुकुबा यूनिवर्सिटी के सीनियर हाईस्कूल में थर्ड ईयर के छात्र हैं। वे अगले साल मार्च में हाई स्कूल से पास आउट होंगे। इसके बाद ही उनके व्यस्क होने का समारोह आयोजित किया जाएगा। हिसाहितो ने पत्र में लिखा कि समय बहुत जल्दी बीत जाता हैं, उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे कि उन्होंने हाल ही में किंडरगार्टन और जूनियर स्कूल में दाखिला लिया था। हिसाहितो ने अपने माता-पिता और बहन माको कोमुरो के प्रति आभार व्यक्त किया। माको कोमुरो ने शादी के बाद शाही परिवार छोड़ दिया था। पुरुष ही बन सकते हैं उत्तराधिकारी
जापान में राजसिंहासन का अधिकार सिर्फ पुरुषों के पास ही होता है। इसके लिए 1947 में कानून बनाया गया था। 1947 में यह नियम बनाया गया था कि कोई भी महिला जापान की शासक नहीं हो सकती है। इससे पहले 1762-1771 के बीच साकुरामची महारानी रह चुकी हैं। हजारों सालों से जापान पर राज करने वाला ये परिवार उत्तराधिकारी के संकट का सामना कर रहा है। जापान के वर्तमान सम्राट नारुहितो की एक बेटी है, जिनका नाम आइको है। शाही परिवार में 17 सदस्य हैं। इनमें पांच राजकुमारियों ने वर न मिलने की वजह से शादी नहीं है। यदि राजकुमारी आम लोगों से शादी करती हैं तो अपना शाही तमगा खो बैठती हैं। लेकिन पुरुषों पर नियम लागू नहीं होता है। दूसरी वजह यह है कि साल 1965 से 2006 तक जापान के राज परिवार में एक भी लड़के का जन्म नहीं हुआ। 2006 में राजकुमार हिसाहितो पैदा हुए थे।