आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद अहमद का बिजली और गैस का बिल ढाई लाख रुपए से ज्यादा आया है। पाकिस्तानी मीडिया हाउस ‘द नेशन’ के मुताबिक अहमद ने दावा किया है कि वे सुबह का नाश्ता बाहर करते हैं और केवल एक टाइम ही गैस में खाना बनाते हैं। इसके अलावा वे AC का इस्तेमाल नहीं करते हैं फिर भी इतना ज्यादा बिल आया। उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लुटेरे और डाकू कहते हुए कहा कि वे देश की भलाई के लिए वापस नहीं आए हैं, बल्कि अपने ऊपर लगे आपराधिक मामलों को रद्द करवाने के लिए वापस आए हैं। अहमद ने कहा कि महंगाई ने लोगों को जिंदा दफन कर दिया है। लोगों के पास कब्र तक के लिए पैसे नहीं है। कब्रिस्तान में लोगों ने कब्र के लिए पैसे देने के पोस्टर लगाए हैं। आज पाकिस्तान में कोई मां नही चाहती है कि उसका बेटा भूखे पेट स्कूल जाए। हमारा देश डूब रहा है। अभी देश में ऐसी सरकार जो लोगों को मरने के लिए छोड़ रही है। शहबाज सरकार के हाथ से गाड़ी छूट चुकी है। ‘देश में एक क्रांति की शुरुआत हो चुकी है’
पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद अहमद ने शहबाज सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समय किसी का साथ नहीं देता है। देश में महंगाई के खिलाफ एक क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। महंगाई ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। हमारी अर्थव्यवस्था लगातार खस्ताहाल हो रही है। अहमद ने कहा, ‘अब महंगाई की लड़ाई अस्तित्व की लड़ाई बन गई है। मैं सरकार को चेतावनी देता हूं कि वे अपनी आंखें खोलें और गरीबों को मरने से बचाएं।’ पाकिस्तान में 1 किलो गैस की कीमत 70 भारतीय रुपए
पाकिस्तान में लगातार खाने पीने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। वहां 1 किलो गैस कीमत 70 पाकिस्तानी रुपए है। वहीं भारत में 56 रुपए है। वहां 1 किलो आटे की कीमत 75 रुपए है। भारत में इसकी कीमत 25 रुपए है। वहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 258 रुपए है, जबकि भारत में ये 100 रुपए प्रति लीटर है। ये खबरें भी पढ़े… पाकिस्तान में सालभर में गधों की तादाद 1 लाख बढ़ी:इनकी मदद से देश की आर्थिक हालत सुधार रही सरकार, अब वहां 59 लाख गधे पाकिस्तान में लगातार गधों की तादाद बढ़ती जा रही है। पाकिस्तानी सरकार ने मंगलवार को देश का आर्थिक सर्वे पेश किया, जिसमें बताया गया कि देश में गधों की संख्या एक साल में 1.72% से बढ़कर 59 लाख हो गई है। सरकार ने बताया कि यही संख्या 2022 में 58 लाख थी। एक साल के दौरान ही गधों की संख्या एक लाख बढ़ी है। वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने संसद में बताया है कि देश में लगातार मवेशियों की संख्या बढ़ रही है…यहां पढ़े पूरी खबर दावा- भारत के पास अब PAK से ज्यादा परमाणु हथियार:चीन पर हमले में सक्षम हथियारों पर फोकस, ड्रैगन ने एक साल में 90 वॉरहेड बनाए भारत परमाणु हथियारों के मामले में पाकिस्तान से आगे निकल गया है। स्वीडन के थिंक टैंक SIPRI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल भारत के न्यूक्लियर वॉरहेड की संख्या 172 हो गई, जबकि पाकिस्तान के पास 170 वॉरहेड मौजूद हैं। भारत के नए हथियार लंबी दूरी के हैं और ये चीन पर निशाना साध सकते हैं…यहां पढ़े पूरी खबर