जान्हवी कपूर को हाल ही में पेट दर्द की शिकायत पर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। यह समय जान्हवी के लिए काफी मुश्किल भरा था। जान्हवी ने कहा कि जीवन में पहली बार उन्हें हॉस्पिटल का मुंह देखना पड़ा। वे काफी महीनों से लगातार काम कर रही थीं, उन्होंने अपनी बॉडी पर ध्यान नहीं दिया जिसकी वजह से उन्हें यह तकलीफ हुई। जान्हवी ने कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा था कि बॉडी पूरी तरह पैरालाइज्ड हो गई है। खुद से उठना-बैठना नहीं हो पा रहा था। हाथ-पैर बिल्कुल काम नहीं कर रहे थे। जान्हवी का कहना है कि यह उनके लिए एक अलार्मिंग घटना है कि बॉडी को भी थोड़ा बहुत समय देना चाहिए। खुद से उठ-बैठ नहीं पा रही थीं जान्हवी
जान्हवी कपूर चार दिन मुंबई के एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती थीं। वे पिछले हफ्ते चेन्नई से एक इवेंट अटेंड करके मुंबई आईं तभी उन्हें कुछ परेशानी महसूस हुई। उन्होंने पहले घर पर ही आराम करना सही समझा लेकिन कंडीशन खराब होने पर हॉस्पिटल में एडमिट हो गईं। उनका ब्लड टेस्ट हुआ जिसमें पता चला कि उन्हें फू़ड पॉइजनिंग हुई है। पेट दर्द से रिकवरी के बाद उनकी बॉडी काफी ज्यादा वीक हो गई। जान्हवी ने टाइम्स नाउ से कहा- हॉस्पिटल में एडमिट होने से पहले मुझे वॉशरूम जाने तक में दिक्कत हो रही थी। ऐसा लग रहा था कि बॉडी सुन्न पड़ गई है। हाथ-पैर बिल्कुल काम नहीं कर रहे थे। वो समय मेरे लिए काफी डरावना था। जान्हवी ने कहा- भागदौड़ में बॉडी को आराम नहीं मिला
जान्हवी ने कहा कि फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के वक्त उन्होंने एक महीने में तीन-तीन गानों की शूटिंग की। इसका प्रमोशन भी किया। फिर नई फिल्म में लग गईं। इस दौरान उनकी बॉडी को बिल्कुल आराम ही नहीं मिला। दोबारा काम पर लौटीं जान्हवी
जान्हवी ने कहा कि उन्हें समझ में आ गया है कि करियर तो जरूरी है, लेकिन हेल्थ पर ध्यान देना कहीं ज्यादा जरूरी है। हमें अपनी बॉडी की रिस्पेक्ट करनी बहुत जरूरी है। बीमारी से उबरने के बाद जान्हवी 23 जुलाई (मंगलवार) को दोबारा काम पर लौट चुकी हैं। ये खबर भी पढ़ें.. अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं जान्हवी कपूर:पिता बोनी कपूर ने कहा- अब उनकी हालत पहले से बेहतर है, फूड पॉइजनिंग के चलते एडमिट हुई थीं