महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। पुलिस, फायर बिग्रेड और NDRF की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मलबे से अब तक दो लोगों को जिंदा निकाला गया है जबकि एक और के फंसे होने की आशंका है। आज की अन्य बड़ी खबरें… अमेरिकी राज्य व्योमिंग में प्लेन क्रैश, फायर फाइटर्स की टीम ने आग पर काबू पाया अमेरिकी राज्य व्योमिंग के उत्तर-पूर्वी इलाके में एक प्लेन क्रैश हुआ है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिलेट शहर में हुई। क्रैश के बाद प्लेन में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझा दिया है। इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। महाराष्ट्र में भाजपा नेता रमेश कुथे शिवसेना UBT में शामिल, 2018 में शिवसेना छोड़कर भाजपा में गए थे महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक और भाजपा नेता रमेश कुथे ने शिवसेना UBT में शामिल हो गए हैं। इस दौरान पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे। 2018 में रमेश ने शिवसेना छोड़कर बीजेपी में चले गए थे। मराठा नेता मनोज जरांगे महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, खुद ऐलान किया मराठा नेता मनोज जरांगे पाटिल महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को मनोज ने इसकी घोषणा की। मनोज ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर पांच दिन से जालना जिले में चल रही अपनी भूख हड़ताल बुधवार को खुद ही खत्म कर दी थी। मनोज जरांगे ने सरकार को मराठा समाज के लोगों को 13 अगस्त तक कुनबी जाति प्रमाण पत्र दिए जाने का अल्टीमेटम दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है। महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं।