बॉलीवुड एक्टर सलमान खान पर एक बार फिर से हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है जो पनवेल में सलमान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग कर रहे थे। इन चारों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया, वसीम चिकना और रिजवान खान के तौर पर हुई है। इसके लिए पाकिस्तान से सप्लायर के जरिए हथियार मंगवाने की योजना भी बनाई जा रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर AK-47 मंगवाने की कोशिश कर रहे थे। मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत 18 लोगों के खिलाफ FIR रजिस्टर कर ली है। 15 अप्रैल को हुई थी अपार्टमेंट पर फायरिंग
इससे पहले बीते 15 अप्रैल को भी सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने सुबह 5 बजे फायरिंग की गई थी। दो बाइक से आए हमलावरों ने 4 राउंड फायर किए थे। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। दो दिनों बाद ही फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी पकड़े गए थे। खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी। यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…