आज राजकुमार राव और जान्हवी कपूर को साथ देखा गया। दोनों अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का प्रमोशन करते दिखे। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। वहीं, पूरे परिवार के साथ शिल्पा शेट्टी को देखा गया। आयुष्मान खुराना भी नजर आए। एक्ट्रेस कृति खरबंदा भी न्यू लुक में दिखाई दीं। सेलेब्स स्पॉटेड पर एक नजर… राजकुमार राव और जान्हवी कपूर को अपकमिंग फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का प्रमोशन करते देखा गया। रेड और ब्लू साड़ी में जान्हवी बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं राजकुमार भी डैशिंग लुक में नजर आए। दोनों की यह फिल्म 31 मई को रिलीज होगी। एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को एयरपोर्ट पर देखा गया। उन्होंने मास्क लगाया हुआ था। जल्द ही वो सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में दिखाई देंगी। शिल्पा शेट्टी को मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर देखा गया। साथ में उनकी मां, बहन और बेटी भी स्पॉट की गईं। शिल्पा पूरे परिवार के साथ चार धाम यात्रा करके लौटी हैं। बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा को देखा गया। दोनों बांद्रा में स्पॉट किए गए। एक्ट्रेस कृति खरबंदा भी दिखीं। उन्हें न्यू हेयर कट में देखा गया। पत्नी के साथ आयुष्मान खुराना बांद्रा में स्पॉट किए गए। इस दौरान वे ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।