डायरेक्टर हंसल मेहता ने स्कैम सीरीज के तीसरे पार्ट की घोषणा कर दी है। इस बार मरहूम बिजनेस मैन सुब्रत रॉय सहारा की स्टोरी दिखाई जाएगी। इसका टाइटल है- स्कैम 2010, द सुब्रत रॉय सागा। हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर मोशन पोस्टर शेयर कर सीरीज की अनाउंसमेंट की। हंसल मेहता ने 2020 में स्कैम सीरीज की शुरुआत की थी। पहले पार्ट में उन्होंने हर्षद मेहता की स्टोरी दिखाई वहीं दूसरे पार्ट में स्टोरी स्टाम्प स्कैम के मास्टरमाइंड अब्दुल करीम तेलगी पर बेस्ड थी। हंसल मेहता का ट्वीट… सुब्रत रॉय पर 24000 करोड़ का घोटाला करने का केस
सुब्रत रॉय सहारा ने 1978 में 2,000 रुपए से बिजनेस की शुरुआत की थी। देखते ही देखते उन्होंने अरबों का साम्राज्य खड़ा कर दिया। एक टाइम पर सहारा देश की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनियों में से एक थी। लोग इस कंपनी में अपना पैसा इन्वेस्ट करते थे। 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रत रॉय को 24,400 करोड़ रुपए निवेशकों को लौटाने को कहा था। 14 नवंबर 2023 को सुब्रत रॉय का निधन हो गया। इनकी कंपनी में काम करने वाले लोग इन्हें सहारा श्री कहकर पुकारते थे। पहली सीरीज हर्षद मेहता और दूसरी अब्दुल करीम तेलगी पर बेस्ड थी
हंसल मेहता ने 2020 में स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी से इस सीरीज की शुरुआत की थी। 1992 में देश का पहला फाइनेंशियल स्कैम जो करीब 4 हजार करोड़ रुपए का था, उसे हर्षद मेहता ने ही अंजाम दिया था। इसके बाद कहानी दिखाई गई स्टाम्प पेपर का घोटाला करने वाले अब्दुल करीम तेलगी की। इसने 18 राज्यों के लोगों के साथ करीब 20 से 30 हजार करोड़ रुपए की ठगी की थी।