राजकुमार राव की फिल्म ‘श्रीकांत’ और हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लेनेट ऑफ द एप्स’ पिछले हफ्ते एक साथ रिलीज हुई थीं। अब 6 दिनों बाद जहां श्रीकांत ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 16.61 रुपए कमा लिए हैं। वहीं ‘किंगडम ऑफ द प्लेनेट ऑफ द एप्स’ ने इतने ही दिनों में 17.55 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। वर्किंग डेज में भी अच्छा बिजनेस कर रही ‘श्रीकांत’
पहले बात करते हैं फिल्म श्रीकांत की जिसने बुधवार को 1 करोड़ 50 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। इससे पहले मंगलवार को इस फिल्म ने 1 करोड़ 48 लाख और सोमवार को 1 करोड़ 69 लाख रुपए कमाए थे। वर्किंग डेज में भी यह फिल्म माउथ पब्लिसिटी की मदद से अच्छा बिजनेस कर रही है। चेन्नई में मिले सबसे ज्यादा दर्शक
बुधवार को श्रीकांत काे 10.59% ऑक्यूपेंसी मिली। नाइट शोज में सबसे ज्यादा 14.09% की ऑक्यूपेंसी देखी गई। वहीं फिल्म को सबसे ज्यादा दर्शक साउथ में मिले। चेन्नई में 31 शोज में इसकी ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा 22.75% रही। राजकुमार राव, ज्योतिका और अलाया एफ स्टारर श्रीकांत का निर्देशन डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी ने किया है। यह इंडस्ट्रियलिस्ट श्रीकांत बोला की बायोपिक है। ‘किंगडम ऑफ..एप्स’ ने ग्लोबली कमाए 131.2 मिलियन डॉलर
अब बात करें हॉलीवुड फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लेनेट ऑफ द एप्स’ की तो बुधवार को इसने 1 करोड़ 79 लाख रुपए कमाए। इससे पहले मंगलवार को फिल्म ने तकरीबन 2 लाख रुपए का बिजनेस किया था। इस फिल्म को भी चेन्नई में ही सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी मिली। 47 शोज में इसकी ऑक्यूपेंसी 15.33% रही। ग्लोबली इस फिल्म ने अब तक 141.5 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1 हजार 181 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।