राजकुमार राव स्टारर फिल्म श्रीकांत ने 8 दिनों में 19.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने शुक्रवार को 1.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। दूसरे वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई बढ़ सकती है। बता दें, यह फिल्म दृष्टिबाधित इंडियन इंडस्ट्रीलिस्ट श्रीकांत बोला की लाइफ पर बेस्ड है। राजकुमार राव ने फिल्म में श्रीकांत बोला का किरदार निभाया है। उनके अलावा फिल्म में फेमस एक्ट्रेस ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर की अहम भूमिका है। फिल्म 10 मई को रिलीज हुई है। हर दिन के हिसाब से फिल्म की कमाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट तकरीबन 40 करोड़ रुपए है। फिल्म को लेकर क्रिटिक्स और ऑडियंस का रिस्पॉन्स पॉजिटिव है। थिएटर में अगले हफ्ते तक कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होगी, इसे देखते हुए फिल्म का कलेक्शन अभी और बढ़ सकता है। फिल्म को लेकर राजकुमार नहीं थे श्योर, भूषण कुमार ने भरोसा दिखाया
इस फिल्म को थिएटर में रिलीज को लेकर राजकुमार राव श्योर नहीं थे। वे चाहते थे कि फिल्म सीधे OTT पर आए। हालांकि यह भूषण कुमार का भरोसा और इरादा था कि फिल्म को थिएटर में रिलीज करना चाहिए। उन्होंने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में यह बात कही है। फिल्म की कहानी क्या है?
13 जुलाई, 1992 को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में एक लड़के श्रीकांत (राजकुमार राव) का जन्म होता है। घर में लड़के की किलकारी गूंजती है तो मां-बाप खुशी से फूले नहीं समाते। हालांकि, उन्हें धक्का तब लगता है, जब पता चलता है कि उनका बच्चा जन्मांध है यानी वो देख नहीं सकता। बच्चा देख नहीं सकता, लेकिन मां-बाप उसकी शिक्षा में कोई कमी नहीं करते। दसवीं के बाद श्रीकांत साइंस सब्जेक्ट में एडमिशन लेना चाहता है, लेकिन ब्लाइंड होने की वजह से उसे एडमिशन नहीं मिलता। श्रीकांत अपनी टीचर (ज्योतिका) की मदद से एजुकेशन सिस्टम पर केस कर देता है, इसमें उसे जीत भी मिलती है।हालांकि, इसके बाद भी श्रीकांत की परेशानियां कम नहीं होतीं। नेत्रहीन होने की वजह से उसे IIT में एडमिशन नहीं मिलता, लेकिन कहते हैं न..जब सपने बड़े हों तो दुनिया की कोई भी ताकत सफल होने से नहीं रोक सकती।श्रीकांत दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान में से एक MIT, अमेरिका में अप्लाई करता है, जहां उसका एडमिशन हो जाता है। वहां से लौटने के बाद श्रीकांत की लाइफ में क्या-क्या चुनौतियां आती हैं, कैसे वो खुद का बिजनेस शुरू करता है, इसके लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। पूरी खबर पढ़ें..