एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान एक खुलासा करके हर किसी को हैरान कर दिया है। एक्टर ने कहा कि वो इंडस्ट्री की लॉबी कल्चर का शिकार हो गए थे। उन्हें अपना रास्ता खुद बनाते हुए बिजनेस शुरू करना पड़ा। विवेक ओबेरॉय ने कहा- जब आप लॉबिंग का शिकार होते हैं तो आपके पास सिर्फ दो ही ऑप्शन बचते हैं। या तो आप हताश हो जाते हैं या फिर इसे एक चुनौती के रूप में लेते हैं और अपनी किस्मत खुद लिखते हैं। मैंने दूसरा ऑप्शन चुना और बिजनेस शुरू किए। विवेक ओबेरॉय एक कंस्ट्रक्शन कंपनी ‘कर्म इन्फ्रास्ट्रक्चर’ के मालिक हैं। इस कंपनी के जरिए रियल स्टेट का काम होता है। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय बिजनेस में जमकर पैसा निवेश करते हैं। विवेक ओबेरॉय के करियर का एक ऐसा दौर था। जब उनकी फिल्में सफल हुईं, एक्टिंग की तारीफ हुई। लेकिन अच्छे रोल नहीं मिले। बता दें कि सलमान खान से सार्वजनिक तौर पर विवाद होने के बाद विवेक ओबेरॉय को काम मिलना बंद हो गया था। विवेक ओबेरॉय ने सलमान पर धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने 2003 में इस मामले पर चर्चा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी बुलाई थी। तब विवेक ने कहा था कि सलमान की वजह से उनके करियर को झटका लगा और उन्हें काम मिलना बंद हो गया। कटरीना कैफ ने भी एक इंटरव्यू कहा था कि वह विवेक के साथ काम नहीं करेंगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक ओबेरॉय को लंबे वक्त के ब्रेक के बाद रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘द पुलिस फोर्स’ में देखा गया। विवेक ओबेरॉय के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, उनमें से एक लोकप्रिय फ्रैंचाइजी मस्ती की चौथी किस्त है। इस फिल्म में विवेक, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी चौथी बार साथ नजर आएंगे।