डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान की मां मेनका ईरानी का आज निधन हो गया। वे काफी दिनों से बीमार थीं। मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वे डिस्चार्ज होकर घर भी आ गई थीं, लेकिन फिर उनकी तबियत बिगड़ गई। दोबारा भर्ती कराने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने हॉस्पिटल में ही अंतिम सांस ली। दो हफ्ते पहले फराह ने मां का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था
फराह ने 12 जुलाई को अपनी मां मेनका ईरानी का जन्मदिन मनाया था। उन्होंने मां के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था। फराह के लिए उनकी मां सबसे बहादुर इंसान थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मां के साथ दो फोटोज भी शेयर किए थे। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि उनकी मां की कई बार सर्जरी हो चुकी है। फराह ने मां के साथ दो फोटोज भी शेयर किए थे.. फराह के भाई और डायरेक्टर साजिद खान ने भी मां के बर्थडे पर फोटो पोस्ट किया था। कई फेमस फिल्में डायरेक्ट कर चुकी हैं फराह
फराह खान इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम है। उन्होंने मैं हूं ना, ओम शांति ओम, तीस मार खान और हैप्पी न्यू ईयर जैसी बड़ी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। उन्होंने तीन फिल्में सिर्फ शाहरुख खान के साथ ही की हैं। फराह ने करियर की शुरुआत डांस कोरियोग्राफर के तौर पर किया था।