Lakshadweep Tour : अगर आप हमारा केंद्र शासित द्वीप राज्य लक्षद्वीप घूमने की प्लानिंग बना रहे हैं तो हम लक्षद्वीप भ्रमण से जुड़ी सारी जानकारी बताने जा रहा हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में लक्षद्वीप गए थे। उन्होंने लक्षद्वीप से कुछ तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की ओर देशवासियों से लक्षद्वीप घूमने का आहवान किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर मालदीव की तुलना लक्षद्वीप से करने की बहस छिड़ गई है। मालदीव के कुछ उच्च पदस्थ अधिकारियों और मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी से बहस को बल मिला। इस विवाद की कारण से बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों ने मालदीव जाने की प्लानिंग रद्द कर दी है।
सोशल मीडिया पर लोग बढ़ चढ़कर लक्षद्वीप की तस्वीर शेयर कर रहे हैं और इसकी सुंदरता की तारीफ कर रहे हैं। लोग अब छुट्टियों में लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे है, और जानना चाह रहे हैं कि लक्षद्वीप कैसे जाएं। यहां कैसे पहुंचा जाए और कितना खर्चा लगेगा। अगर आप भी लक्षद्वीप जानेका की प्लानिंग बना कर रहे हैं तो हम लक्षद्वीप ट्रिप से जुड़ी सारी जानकारी बताने जा रहा हूं।

लक्षद्वीप के बारे में जानिए

कोच्चि से लक्षद्वीप की दूरी 440 किमी है। लक्षद्वीप 36 द्वीपों का समूह है। जिसमे 10 द्वीप मे ही जनबसती हैं। मुस्लिम बहुल इस द्वीप मे 2011 की जनगणना के अनुसार, 96 फीसदी आबादी मुस्लिम है। यहां की आबादी लगभग 64 हजार है। लक्षदीप से मालदीप का दूरी महज 700 किमी है।

लक्षद्वीप का क्षेत्रफल 32 वर्ग किमी है। यहां लोगों की कमाई का मुख्य जरिया मछली पकड़ना और नारियल की खेती करना है। पर्यटन उद्योग में भी लक्षद्वीप तेजी से आगे बढ़ रहा है।

लक्षद्वीप घूमने का सही समय ( Best Time To Visit Lakshadweep)

लक्षद्वीप का तापमान 20 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहता है। अक्टूबर से मई के बीच यात्रा की सही समय माना जाता हैं। गर्मियों में यहां मौसम सुहाना रहता है।

लक्षद्वीप कैसे पहुंचा जाए ? (How To Reach Lakshadweep)

अगर आप हवाई मार्ग से लक्षद्वीप जाना चाहते हैं को कोच्चि से अगत्ती हवाईअड्डे के लिए टिकट बुक करना पड़ेगा। अगत्ति द्वीप पहुंचने के बाद यहां से नाव या हेलीकॉप्टर से अन्य दीपों पर जाया जा सकता हैं। लक्षद्वीप के लिए एयरलाइन कंपनियां डायरेक्ट फ्लाइट मुहैया कराती है। दिल्ली से लक्षद्वीप के लिए डायरेक्ट फ्लाइट भी मिल जाएगा। दिल्ली से टिकट मूल्य एक तरफ का करीब 12 हजार इंडियन रूपीस है। मुंबई छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भी अगत्ती एयरपोर्ट के लिए डायरेक्ट फ्लाइट मिलता है, किराया 9 हजार से 11 हजार के बीच है।

लक्षद्वीप घूमने की खर्च (Lakshadweep Average Budget Required)

लक्षद्वीप जाने के लिए फ्लाइट टिकट एक महीने पहले बुक कर लेनी चाहिए । यह आपको काफी सस्ता पड़ेगा। लक्षद्वीप टूर में ट्रैवल को छोड़कर प्रति व्यक्ति खर्च 20 से 30 हजार हो सकता है।

लक्षद्वीप में घूमने लाइक जगहें (Places To Visit in Lakshadweep)

लक्षद्वीप पर घूमने की जगह की बात कि जाए तो यहां आप मिनिकॉय द्वीप, अगत्ती द्वीप, कवारत्ती द्वीप, मरीन म्यूजियम, पिट्टी बर्ड सैंकचूरी जैसी जगहों पर जा सकतें हैं। अमीनी बीच भी लायक एक बहूती खूबसूरत जगह है। लक्षद्वीप को आप सम्पूर्ण रूप से देखना चाहते हैं तो आप के पास सात से दस दिन का समय होना चाहिए।

लक्षद्वीप के प्रमुख आकर्षण में शामिल हैं मिनिकॉय द्वीप । लक्षद्वीप के 36 छोटे द्वीपों में से एक हैं मिनिकॉय द्वीप । बता दें कि मिनिकॉय को स्थानीय भाषा में मलिकू के नाम से भी जाना जाता हैं। मिनिकॉय आयलैंड कोच्चि समुद्री तट से लगभग 400 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। मिनिकॉय द्वीप पर मूंगे की चट्टाने, आकर्षित सफेद रेत और अरब सागर का सुन्दर पानी देखने लायक होता हैं। मिनिकॉय द्वीप लक्षद्वीप का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। मिनिकॉय द्वीप पर लक्जरी समुद्र तट रिसॉर्ट्स देखने को मिलेंगे।

लक्षद्वीप में देखने लायक जगहों में एक अगत्ती आयलैंड एक बेहद रोमांचक स्थान हैं ।जोकि मूंगा(Coral) भित्तियो की आनंदमय सुंदरता के लिए प्रमुख रूप से जाना जाता है। लक्षद्वीप के अन्य द्वीपों की तुलना में छोटा होने के बाबजूद भी यह अपने साफ़ पानी, सफेद रेत, आकर्षक समुद्र तट की कारण प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक स्थान साबित होता हैं। लगभग 8 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ अगत्ती द्वीप , जिसमे लगभग 8000 से भी अधिक लोगों का निवास स्थल है। यह द्वीप पर प्राकृतिक सुन्दरता, आकर्षित वनस्पतियों और भौगोलिक संरचनाओं का भरपूर खजाना हैं।

बांगरम द्वीप समूह हिंद महासागर के साफ नीले पानी में स्थित एक अद्भुत सौंदर्य से भरा जगह हैं जोकि अपनी प्राचीन coral चट्टान और समुद्री तटो के लिए जाना जाता हैं। बांगरम द्वीप पर खूबसूरत मछलियों के साथ तैरना, डॉल्फ़िन के साथ समय बिताना , पानी से सम्बंधित गतिविधियों, सूर्योदय और सूर्यास्त का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

लक्षद्वीप के आकर्षण का रत्नो खजाना है कावारत्ती द्वीप । लक्षद्वीप की राजधानी हैं कावारत्ती और कावारत्ती अपने आकर्षित समुद्री द्वीपों, सफ़ेद मखमली रेत और खूबसूरत  परिदृश्यों के लिए जाना जाता हैं। कावारत्ती कोच्ची तट से लगभग 360 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं और नजदीकी हवाई अड्डा हैं अगत्ती द्वीप । कावारत्ती द्वीप को स्मार्ट शहर के रूप में विकशित करने के लिए चुना गया हैं। प्राकृतिक सुन्दरता से भरपुर कावारत्ती द्वीप 12 एटोल (12 Atolls), पांच जलमग्न बैंक (Five Submerged Banks) और तीन प्रवाल भित्तियों के लिए जाना जाता हैं। नारियल के खूबसूरत पेड़ और समुद्री जल में होने वाली गतिविधियाँ कावारत्ती द्वीप पर आने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

अगर समुद्र तट पर छुट्टियां बिताने की बात आती है तो लोगों का पहेला पसंद था मालदीव , वहीं अपने नीले पानी, साहसिक गतिविधियों और तटीय स्वाद के साथ भीड़ भरे मालदीव तटों के विकल्प है लक्षद्वीप। अरब सागर में द्वीपों का एक खूबसूरत समूह है लक्षद्वीप । खासकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बाद और अधिक प्रसिद्ध हो रहा है । लैकाडिव द्वीप समूह के नाम से जाने जाने वाले ये द्वीप अपने लुभावने समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध हैं। पर्यटक लक्षद्वीप पहुंचने के लिए कोच्चि से अपनी यात्रा शुरू करते हैं क्यों कि कोच्चि से लक्षद्वीप की दूरी महज़ 400किमी। नीले पानी के नीचे के अद्भुत दृश्य और जीवंत रंगों से भरा लक्षद्वीप मालद्वीप कासही विकल्प होते जा रहा हैं। पर्यटक तैराकी, विंडसर्फिंग, डाइविंग, स्नोर्केलिंग और कायाकिंग जैसी विभिन्न जल गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। यहां लक्षद्वीप में कुछ अवश्य देखने लायक द्वीप हैं