अब हनी सिंह ने कन्फर्म की साेनाक्षी-जहीर की शादी:बाेले- वेडिंग पार्टी जरूर अटैंड करूंगा, उन्होंने मुश्किल

schedule
2024-06-15 | 10:13h
update
2024-06-15 | 10:13h
person
newspapertime.in
domain
newspapertime.in

साेनाक्षी सिन्हा 23 जून को अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। दोनों की शादी का वेडिंग इनविटेशन लीक हो जाने के बाद एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने भी हाल ही में कन्फर्म किया कि उन्हें कपल की तरफ से इनविटेशन आया है। अब रैपर हनी सिंह ने भी दोनों की शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है। हनी ने इससे जुड़ी एक इंस्टा स्टाेरी शेयर करते हुए लिखा कि वो सोनाक्षी की शादी जरूर अटैंड करेंगे। करियर में सोनाक्षी का बहुत बड़ा सपोर्ट रहा है: हनी
शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक स्टाेरी शेयर करते हुए हनी ने लिखा, ‘मैं इन दिनों लंदन में हूं और ‘ग्लोरी’ के पहले गाने की शूटिंग कर रहा हूं पर मैं वक्त निकालकर मेरी बेस्ट फ्रेंड सोनाक्षी की शादी अटैंड करूंगा। वो मेरे करियर में बहुत बड़ा सपोर्ट रही हैं और उन्होंने जीवन में कई मुश्किल परिस्थितियों में मेरी मदद की है। पाॅवर कपल जहीर और सोना को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं। भोलेनाथ दोनों पर कृपा बनाए रखें।’ मेरी दुआएं जहीर और सोनाक्षी के साथ हैं: पहलाज
दूसरी तरफ सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के खास दोस्त फिल्ममेकर पहलाज निहलानी ने भी इस खबर को कन्फर्म किया है। जूम को दिए एक इंटरव्यू में पहलाज ने कहा, ‘मैं सोनाक्षी का मामा हूं। मेरी दुआएं उनके और जहीर के साथ हैं। आखिरकार दोनों शादी कर रहे हैं मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’ पहलाज ने आगे कहा, ‘आजकल बच्चे अपने फैसले खुद लेते हैं। आखिरकार बाकी जिंदगी उन्हें ही साथ काटनी है, पैरेंट्स को उनके फैसलों पर खुश रहना चाहिए।’ 23 जून की सुबह रजिस्टर्ड मैरिज, शाम में पार्टी
सोनाक्षी और जहीर 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। इसी दिन शाम को मुंबई स्थित बैस्टियन रेस्त्रां में दोनों ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे। वर्कफ्रंट पर सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में सलमान की फिल्म ‘दबंग’ से की थी। वो अब तक ‘राउडी राठौर’, ‘लुटेरा’, ‘हॉलिडे’, ‘कलंक’, ‘दबंग 3’ और ‘डबल एक्सएल’ समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 1 मई को रिलीज हुई वेबसीरीज ‘हीरामंडी’ में सोनाक्षी को फरीदन के रोल में काफी पसंद किया गया है। इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 23 जून को जहीर इकबाल से शादी करेंगी सोनाक्षी सिन्हा:शिल्पा शेट्‌टी के रेस्टोरेंट में होगा सेलिब्रेशन, फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही होंगे शामिल सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Advertisement

Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
newspapertime.in
Privacy & Terms of Use:
newspapertime.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
15.06.2024 - 11:27:13
Privacy-Data & cookie usage: